{"_id":"60bda81b8ebc3e2781501dc1","slug":"thief-stole-jewelry-and-cash-from-policeman-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस कर रही थी चोरी की घटनाओं का खुलासा, उसी वक्त चोरों ने सिपाही के घर में किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस कर रही थी चोरी की घटनाओं का खुलासा, उसी वक्त चोरों ने सिपाही के घर में किया हाथ साफ
Mon, 07 Jun 2021 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:41 AM IST
सार
ताजनगरी में पुलिसवालों के घर में ही चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सिपाही के घर में चोरी हो गई। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने पांच चोरों को पकड़कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया ही था, इसी दौरान एक और वारदात हो गई। चोरों ने इस बार सिपाही के घर को ही निशाना बना डाला। घर से करीब एक लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित सिपाही ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कालिंदी विहार के बृज कुंज कॉलोनी निवासी जयप्रकाश फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी साली की शादी है। इस कारण वो एक जून से शादी की तैयारी में लगे थे। वह ससुराल गए हुए हैं। घर पर रखवाली के लिए एक रिश्तेदार को बता दिया था। वह रात में सोने आते थे। दिन में चले जाते थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को दिखाया आईना: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा चोरों का गैंग
विज्ञापन
शनिवार को रिश्तेदार सिपाही के घर से चले गए। इसका फायदा उठाकर दिन में चोर घुस गए। उन्होंने कमरों के गेट के कुंडे तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी को खोलकर करीब एक लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। शाम को जब रिश्तेदार सिपाही के घर आए तो घटना का पता चला। उन्होंने थाना में तहरीर दी।
कॉलोनी में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। वह मुख्य गेट से अंदर घुसते हैं, घटना करने के बाद छत से पीछे खाली पड़ी जगह में कूदकर भाग निकलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चोरी की घटना तब हुई, जब पुलिस ने शनिवार को पांच चोरों को पकड़कर कई घटनाओं का खुलासा किया था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।