फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be money rain in the automobile market

ऑटोमोबाइल बाजार में होगी धन वर्षा

Sat, 30 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
There will be money rain in the automobile market
शहर में एक एजेंसी पर बाइकों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दिवाली को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। चारों ओर ग्राहकों की भीड़ और सजी हुई दुकानें नजर आ रही हैं। इस बार ऑटोमोबाइल बाजार में भी जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोगों ने बाइक और कार की बुकिंग कराई है। अधिकांश ग्राहक डिलीवरी धनतेरस के दिन ही मांग रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस से पहले ऑटोमोबाइल की दुकानों पर पहुंचकर ग्राहक वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। दिवाली के बाद सहालग को देखते वाहन शोरूम संचालकों स्टॉक पर ज्यादा ध्यान दिया है। शनिवार को भी वाहन शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल बाजार में दुकानों पर धनतेरस से पहले वाहनों की अच्छी बुकिंग हो रही है। हीरो एजेंसी पर दिवाली से पहले लगभग तीन हजार, होंडा एजेंसी पर लगभग 1800, बजाज एजेंसी पर लगभग एक हजार, टीवीएस एजेंसी पर लगभग 900 वाहन दिवाली पर बिक्री की उम्मीद है। जिले में सौ कारों की खरीदारी का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक त्योहारी सीजन में अच्छी संख्या में वाहन बुक करा रहे हैं। दिवाली पर ऑटोमोबाइल बाजार में अच्छे कारोबार की संभावना है। जिले में हीरो की तीन हजार से अधिक बाइक बिकने का अनुमान है।
हरदीप सिंह, शोरूम संचालक
एक साल पहले कोरोना काल में बाजार में मंदी थी। इस बार ऑटोमोबाइल का बाजार अच्छा चल रहा है। उम्मीद के मुताबिक ऑटोमोबाइल बाजार में अच्छा कारोबार होना चाहिए। होंडा के स्कूटर ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
मोहित अग्रवाल, शोरूम संचालक
महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। ऐसे में अच्छे माइलेज वाला वाहन ही पहली पसंद है। जो वाहन बुक किया है उसका माइलेज अन्य वाहनों से अच्छा है।

छविनाथ सिंह, ग्राहक
इस बार वाहन भी महंगे हो गए हैं। लगभग हर दो पहिया वाहन एक साल में पांच हजार रुपये तक महंगा हो गया है। वाहन महंगा होने से अब मीडियम रेंज का ही वाहन खरीदना मजबूरी है।
सोनू भटनागर, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed