फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there was ruckus when autos of rural permits were stopped from entering city limits In Agra TSI beat them

Agra: टीएसआई ने ऑटो चालकों पर बरसाये डंडे, वसूली के लिए उत्पीड़न की बात आई सामने, लाइन हाजिर

Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

आगरा में टीएसआई ने ऑटो चालकों पर डंडे बरसाये। इस पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। चालकों ने वसूली के लिए उत्पीड़न करने की बात कही है। इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
there was ruckus when autos of rural permits were stopped from entering city limits In Agra TSI beat them
Agra: टीएसआई ने ऑटो चालकों पर बरसाये डंडे - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह देहात परमिट के ऑटो को शहर की सीमा में आने से रोकने पर हंगामा हो गया। दो चालकों ने टीएसआई पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया। इस को लेकर हंगामा हुआ। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश किए। तब कहीं मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

टीएसआई ने मारपीट से इंकार किया

घटना सुबह 9:30 बजे की है। टेढ़ी बगिया चौराहे पर टीएसआई भजनलाल ड्यूटी पर थे। खंदौली निवासी सनी और निदेश ऑटो लेकर रामबाग की तरफ जा रहे थे। टीएसआई ने ऑटो रोक लिए। चालकों से कहा कि देहात परमिट के ऑटो शहर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकते। इस पर चालकों ने रामबाग चौराहे तक जाने की बात कहीं लेकिन टीएसआई ने आगे नहीं जाने दिया। चालकों का आरोप है कि टीएसआई ने डंडे से पिटाई की। इससे दिनेश के हाथ में चोट आयी है। हालांकि टीएसआई ने मारपीट से इंकार किया है। 

विज्ञापन

पुलिस पर वसूली के लिए उत्पीड़न का आरोप

घटना की जानकारी पर श्याम किशोर शर्मा, रिंकू भारद्वाज, हेमंत चौहान, पवन समाधिया, दीपक जाटव आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर वसूली के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चौराहे पर हंगामा होने पर थाना ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला की फोर्स पहुंच गई। तभी हंगामा शांत हुआ। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed