{"_id":"664d1576f0ffb3eca8002104","slug":"there-was-power-failure-at-night-for-the-fifth-day-people-got-worried-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-115513-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांचवे दिन भी रात्रि में बिजली रही गुल, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांचवे दिन भी रात्रि में बिजली रही गुल, परेशान हुए लोग
Wed, 22 May 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। भीषण गर्मी में विद्युत का संकट लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। सोमवार की रात लगातार पांचवें दिन भी विद्युत संकट से परेशान लोगों ने रात जागकर काटी। कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहा। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे।
क्षेत्र के लक्ष्मी बाई पार्क में रखे ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबल लोड के चलते सोमवार शाम 7:00 बजे धूं-धूं कर जल उठी। इससे कस्बे के चौंसठ, बारू, चौदहपोर, कसरेट, टेढानीम, गली रामलाल, अनाज मंडी आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद भी कोई विद्युतकर्मी केबल ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे इन मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में पूरी रात लाइट न मिलने से त्राहि-त्राहि कर उठे।
मंगलवार सुबह अधिशासी अभियंता अजय कुमार, एसडीओ, जेई के साथ तीर्थनगरी में प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। केबल डाल रहे ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण केबल डालने के निर्देश दिए। मंगलवार को अनाज मंडी चौराहे से रईस चौराहे, कसरेट बाजार, चौदहपोर आदि क्षेत्रों में नई विद्युत केबल डालने का कार्य किया गया। जेई केपी सिंह ने बताया कि नई केबलों की 3 वर्ष की गारंटी है। इस केबल के पड़ने से उपभोक्ताओं को विद्युत संकट नहीं झेलना पड़ेगा। शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।