फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a stir in the police department due to the tweet of the murder of the girl.

युवती की हत्या के ट्वीट से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Thu, 09 Sep 2021 06:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in the police department due to the tweet of the murder of the girl.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्विटर पर एक फोटो के साथ जब यह खबर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई टीमें देवपुरा की ओर रवाना हो गईं। काफी देर तक ट्वीट की सच्चाई को लेकर जांच चलती रही। मामला झूठा पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को ट्विटर पर लव चौधरी नाम के एक युवक ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें एक युवती का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। वीडियो को कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा का बताते हुए मैनपुरी पुलिस मीडिया को भी टैग किया गया। जैसे ही वीडियो की जानकारी हुई तो महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन फानन कोतवाली पुलिस की कई टीमें देवपुरा रवाना हो गईं। मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली गई। लेकिन काफी देर तक जांच पड़ताल के बाद कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। मिली सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस जांच करने गई थी, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed