फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is a huge shortage of blood in the hospital: only 25 units of blood for a population of 25 lakh

अस्पताल में खून का भारी संकट: 25 लाख की आबादी पर सिर्फ 25 यूनिट ब्लड

Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is a huge shortage of blood in the hospital: only 25 units of blood for a population of 25 lakh
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच मैनपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा संकट मंडरा रहा है। जिले की करीब 25 लाख की आबादी के लिए जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में मात्र 25 यूनिट ब्लड ही उपलब्ध है। यह स्थिति तब है जब गर्मी के मौसम में एनीमिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अगर कोई महामारी फैलती है या कोई बड़ा संकट आता है, तो जिले के लोगों के लिए खून उपलब्ध कराना बेहद मुश्किल हो जाएगा। डॉक्टरों ने नागरिकों को गर्मी में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है। जिले में दो निजी ब्लड बैंक होने के बावजूद, लोग सरकारी अस्पताल की ब्लड बैंक से ही खून लेना पसंद करते हैं, लेकिन वहां स्थिति चिंताजनक है। पहले केवल नेगेटिव ब्लड ग्रुप में ही कमी थी, लेकिन अब पॉजिटिव ग्रुप में भी खून का संकट गहरा गया है। ए पॉजिटिव और ए नेगेटिव दोनों ही ग्रुप में केवल एक-एक यूनिट ब्लड बचा है, जिसे विशेष स्थितियों के लिए आरक्षित रखा गया है। एबी पॉजिटिव और एबी नेगेटिव की स्थिति भी ऐसी ही है। जिले में थैलेसीमिया के मरीजों की बढ़ती संख्या (वर्तमान में 39 मरीज) ब्लड बैंक के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इन मरीजों को महीने में दो बार खून चढ़ाना पड़ता है और इनके तीमारदारों से बदले में खून नहीं लिया जाता। डायलिसिस और प्लास्टिक एनीमिया के मरीजों की बढ़ती संख्या भी ब्लड बैंक की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed