{"_id":"669d09f17242fd5f1f057b2a","slug":"theft-of-gun-and-jewelery-and-cash-worth-lakhs-by-masking-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121078-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मकान में नकब लगाकर बंदूक और लाखों के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मकान में नकब लगाकर बंदूक और लाखों के जेवर-नकदी चोरी
Sun, 21 Jul 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
मकान में नकब लगाकर बंदूक और लाखों के जेवर-नकदी चोरी
- गांव भवीचंदपुर में हुई वारदात, सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां (मैनपुरी)। गांव भवीचंदपुर में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर बंदूक और लाखों रुपये के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव भवीचंदपुर निवासी लालाराम शनिवार की रात खाना खाने के बाद आंगन में चारपाई डाल कर सो गए थे। कुछ परिजन छत पर सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में घुस कर वहां रखी एक बंदूक सिंगल बैरल, बक्से में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, मंगलसूत्र, कुंडल, चांदी की करधनी, 12 बोर के छह कारतूस आदि सामान चोरी कर ले गए।
रविवार की सुबह जागने के बाद जब परिजन ने कमरे का ताला खोला तो अंदर की हालत देख होश उड़ गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। बंदूक और लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई थी। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं।