{"_id":"61ccc28f9f097b1eb40c2450","slug":"theft-in-the-house-of-a-cloth-merchant-agra-news-agr5195556177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी के घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला स्थित अंतराम की बगीची में चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाया। चोर नकदी और जेवरात अपने साथ ले गए। वहीं विभव नगर में शिक्षक सहित दो के घर में घुसे एक चोर को पकड़ लिया गया।
अंतराम की बगीची निवासी सुभाष कुशवाहा हौजरी का कारोबार करते हैं। मंगलवार रात को वो कमरे में सो रहे थे। घर के पिछले हिस्से से छत पर चोर आ गए। वह कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद अलमारी से जेवरात और 62 हजार रुपये चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जागने पर घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विभव नगर के सेक्टर दो में दो दिन पहले तीन चोर शिक्षक पैंसी थॉमस और एंड्रयू के घरों में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। इस पर शोर मचा दिया। बाद में घेराबंदी करके एक चोर को पकड़ लिया। उसके साथी भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी से चोरी किए कंगन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। उसने अपना नाम सोनू बताया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई।