फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in the cloth showroom thieves also took the DVR of CCTV

Agra News: कपड़ा शोरूम में चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

Fri, 12 Aug 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 01:49 PM IST
सार

थानाध्यक्ष आनंद वीर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो  सके।

विज्ञापन
Theft in the cloth showroom thieves also took the DVR of CCTV
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे के मुड़ी मार्ग पर एक कपड़े के शोरूम में चोरी हुई। छत के रास्ते घुसे चोर नकदी समेत करीब 1 लाख रुपये का माल और सीसीटीवी का डीवीआर समेट ले गए। खंदौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां का है मामला  

खंदौली के खेरिया निवासी तोरन सिंह का मुड़ी रोड पर पी-मार्ट के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। तोरन सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह शोरूम बंद कर अपने गांव गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब शोरूम का शटर खोला तो सामान अस्त-व्यस्त थे। चोर छत के रास्ते गेट की कुंडी तोड़कर दुकान में घुसे थे। शोरूम से 50 हजार रुपये के कपड़े, गल्ले से 20 हजार रुपये, सीसी टीवी कैमरों के डीबीआर चोरी थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच 

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  इसके बाद शोरूम मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष आनंद वीर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो  सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed