{"_id":"6a861e8e1a655ed3d3004014","slug":"theft-at-three-shops-on-dayalbagh-road-after-breaking-locks-agra-news-c-364-1-ag11019-133141-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दयालबाग रोड पर तीन दुकानों में ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दयालबाग रोड पर तीन दुकानों में ताले तोड़कर चोरी
Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग रोड पर स्वामी बाग के सामने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। सीसीटीवी में चोरों को देखने के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रेम भवन काॅलोनी निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्वामी बाग के गेट नंबर 4 के सामने भगवान डेली नीड्स नाम से जनरल स्टोर है। बगल में नितिन की राधा स्वामी मेडिकल और उसके बाद प्रीतम चंद अग्रवाल की राज प्रीतम स्टोर नाम से दुकान है। मंगलवार रात 12 बजे वह दुकान बंद कर गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो तीनों दुकानों के ताले टूटे मिले। उनकी दुकान से करीब 50 हजार और अन्य से पांच-पांच हजार के करीब नकदी चोरी हुई। पास के सीसीटीवी देखे तो 1:38 बजे रात दो संदिग्ध दुकान में ताला तोड़कर घुसे। उन्होंने तीनों दुकानों में चोरी की और करीब 2:46 बजे वहां से चले गए। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।