{"_id":"66d98961208fa08461083c11","slug":"theft-at-soldier-s-house-in-agra-police-remembered-after-18-days-reached-with-dog-squad-to-investigate-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में फौजी के घर चोरी: 18 दिन बाद पुलिस को आई याद, डॉग स्क्वायड लेकर जांच करने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में फौजी के घर चोरी: 18 दिन बाद पुलिस को आई याद, डॉग स्क्वायड लेकर जांच करने पहुंची
Thu, 05 Sep 2024 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:05 PM IST
सार
आगरा के गांव अटूस में फौजी के घर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। इस मामले में पुलिस 18 दिन बाद मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस में फौजी के सूने मकान से चोर लाखों का सामान पार कर ले गए थे। फौजी की पत्नी ने थाना सिकंदरा पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने ठंडे बस्ते में मामला डाल दिया। 18 दिन बाद फौजी के घर की चोरी की याद आई तो पुलिस डॉग स्क्वायड टीम लेकर गांव पहुंची।
गांव अटूस की रहने वाली नीरज देवी ने बताया कि पति रूपेंद्र सेना में हैं और गोवा में तैनात हैं। रक्षाबंधन से पहले 17 तारीख को अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। तबीयत खराब होने की वजह से अपने घर वापस नहीं आ सकी। घर के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि तुम्हारे मकान का ताला टूटा हुआ है और गेट खुले पड़े है।
सूचना मिलने के बाद फौजी की पत्नी अपने भाई के साथ ससुराल आ गई तो वहां देखा घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। जिसमें से सोने के दो जोड़ी टॉक्स, दो सोने की अंगूठी, 6 जोड़ी पायजेब, 6 जोड़ी बिछिया, चांदी के खड़ुआ 120 ग्राम, तीन चांदी के सिक्के व कुछ नगदी निकाल कर ले गए। सूचना के 18 दिन बाद डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।