फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft at Jeeva Jewellery store police solved in Agra cctv footage

चोरी का लाइव वीडियो: ज्वेलरी शोरूम को किया चोरों ने साफ, सोने के आभूषण और नकदी किए पार; पांच शातिर गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 03:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें शातिर चोरी करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Theft at Jeeva Jewellery store police solved in Agra cctv footage
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंपारण (बिहार) के गैंग ने फतेहाबाद रोड स्थित जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर के ताले तोड़ लाखों के जेवर चोरी किए थे। आभूषण गलाकर नेपाल में सोना बेचा था। थाना ताजगंज पुलिस ने गैंग के सरगना सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.18 लाख रुपये, 35 हजार की नेपाली करेंसी और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। गैंग ने दिल्ली में भी जीवा कंपनी के दो शोरूमों को निशाना बनाकर 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी चोरी की थी।
विज्ञापन





डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में 7 जुलाई की रात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की कीमत के सोने, चांदी और हीरे के जेवर उड़ाए थे। खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस ने उनकी तस्वीरों को अपने रिकॉर्ड से मिलाया। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। सर्विलांस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। कुछ संदिग्ध नंबर मिले। सीसीटीवी और मोबाइल की लोकेशन से चंपारण के गिरोह पर संदेह हुआ। इस पर एक टीम को बिहार और दूसरी को फरीदाबाद भेजा गया। रविवार को गिरोह के ताजगंज में आने की सूचना पर घेराबंदी करके पकड़ा गया।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीमों ने रविवार को बिहार के मोतीहारी जिले के चंपारण निवासी गैंग लीडर उमेश शाह, विपत्तीदास, निरंजन कुमार उर्फ विक्की, सराफ डब्लू कुमार और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विशाल उर्फ महेश हैं। पुलिस को उनके पास से 116.3 ग्राम सोने के जेवर और सिल्ली, 1.18 लाख रुपये, 35 हजार की नेपाली करेंसी और 6 मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed