{"_id":"611fb33e8ebc3e79d268e525","slug":"theft-and-sewing-the-relatives-of-the-accused-threatened-in-the-police-station-washing-the-victims-outside-kasganj-news-agr5043889164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी और सीना जोरी- आरोपी के परिजनों ने थाने में दी धमकी, बाहर पीड़ितों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी और सीना जोरी- आरोपी के परिजनों ने थाने में दी धमकी, बाहर पीड़ितों को धुना
विज्ञापन
कासगंज के सहावर थाने में बृहस्पतिवार की रात्रि को चोरी की घटना को लेकर आक्रोश जताते लोग
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कस्बा सहावर में बृहस्पतिवार की रात चोरी के आरोपी के परिजनों पर पीड़ित परिवार को बेरहमी से पीटने का आरोप है। पीड़ितों ने पुलिस पर भी अभद्रता और आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ित परिवार को पहले तो आरोपी के परिजनों ने थाने में ही धमकी दी और बाहर निकलते ही पिटाई कर दी। मामले में पांच नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बा सहावर के मोहल्ला हसनगर निवासी अनिल कुमार शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान में परिवार के साथ थे। बृहस्पतिवार की रात को 3-4 अज्ञात लोग घर में घुस आए और चोरी की कोशिश की। जब परिवार के लोग जागे तो एक चोर मुबीन को तो पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। रिपोर्ट लिखाने पीड़ित अपने भाई और बेटों के साथ थाने पहुंचा। यहां पकड़े गए चोर के समर्थन में यासीन, फैजान, शुभान, जावेद, मुन्ने मियां और एक अज्ञात व्यक्ति भी पहुंच गए। पहले तो रिपोर्ट न लिखाने के लिए दबाव बनाया।
साथ ही थाने में ही जाने से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी और घर वापस जा रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि देर रात घर जाते समय रास्ते में चोरी के आरोपी के समर्थकों ने घेर लिया और परिवार के प्रमोद शर्मा, विशेष, अंबुज, अभय पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला बोल दिया। पीड़ित के अन्य शुभचिंतकों को जानकारी हुई तो आक्रोश भड़क गया। वह थाने पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि थाने में एक उपनिरीक्षक आरोपियों के ही पक्षधर बने रहे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. भूदेव सिंह भी पीड़ित के समर्थन में पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. भूदेव सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि उपनिरीक्षक ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ अभद्रता की है। उन्होंने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा अभद्रता के आरोप की जानकारी तो मिली है, लेकिन कोई प्रमाण नहीं मिला है। जांच कराई जाएगी। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।