फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman was murdered in the house, the coil was not found

घर में हुई थी महिला की हत्या, कुंडल नहीं मिले

Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered in the house, the coil was not found
आगरा। शाहगंज की अर्जुन नगर कॉलोनी में रविवार को घर में प्रतिभा कुलश्रेष्ठ (55) की लाश मिली थी। उनकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। उनके कुंडल भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उन्होंने घर के बाहर कमरे खाली होने का बोर्ड लगा रखा था। आशंका है कि किराये पर कमरा लेने के बहाने आए बदमाश ने लूटपाट के विरोध पर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

प्रतिभा भरतपुर के मथुरा गेट स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनके पति राकेश कुलश्रेष्ठ एक फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। अब कोई काम नहीं करते हैं। बेटा हिमांशु अस्पताल में काम करता है। बेटी प्रेरणा शादीशुदा है। उनका अर्जुन नगर में पैतृक मकान है। राकेश ने बताया कि मां ब्रह्मदेवी की मौत के बाद से भरतपुर में रह रहे हैं। पिता ओमप्रकाश निरीक्षक थे। वर्ष 2011 में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के दो कमरों में किरायेदार रहता था। कोराना काल में किरायेदार चला गया। तब से मकान खाली पड़ा था। प्रतिभा अक्सर मकान में आ जाती थीं। पिछले दिनों उन्होंने मकान के गेट पर कमरे खाली होने का बोर्ड लगा दिया था। दो सप्ताह पहले प्रतिभा किरायेदार रखने के लिए आई थीं। रविवार सुबह दस बजे उनसे बात हुई थी। शाम को चार बजे प्रतिभा को उनकी बहन ने फोन किया। मगर, रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने उन्हें बताया। उन्होंने पड़ोसी को भेजा। कमरे में प्रतिभा का शव मिला।
आशंका है कि बदमाश कमरा देखने के बहाने घर में दाखिल हुआ। उनको अकेला देखकर लूटपाट की कोशिश की होगी। विरोध पर सिर में प्रहार करके हत्या कर दी। जिस कमरे को किराये पर उठाना था, उसमें ही शव पड़ा था। उनके कुंडल नहीं मिले हैं। इसके अलावा घर में कोई सामान नहीं था।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर से सामान लूटा गया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed