{"_id":"69d41dc346369b9eee05601c","slug":"the-team-will-investigate-whether-ncert-books-have-been-implemented-or-not-the-education-department-will-take-action-in-coordination-with-the-commercial-tax-and-police-teams-jd-issued-instructions-agra-news-c-364-1-ag11018-127336-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एनसीईआरटी की किताबें लागू हुईं या नहीं, टीम करेगी जांच, शिक्षा विभाग वाणिज्य कर और पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर करेगा कार्रवाई, जेडी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एनसीईआरटी की किताबें लागू हुईं या नहीं, टीम करेगी जांच, शिक्षा विभाग वाणिज्य कर और पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर करेगा कार्रवाई, जेडी ने जारी किए निर्देश
Tue, 07 Apr 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा। स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें लागू हुईं या नहीं, इसकी जांच स्कूल में जाकर टीम करेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी स्कूलों में केवल अधिकृत पाठ्यपुस्तकों को अनिवार्य किया है। इसके लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करें। इस दौरान शिक्षा विभाग, वाणिज्य कर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सामंजस्य बनाकर अनधिकृत प्रकाशकों, दुकानों पर नजर रखेगी, कार्रवाई भी करेगी।
राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित विद्यालयों में कक्षा 9 एवं 10 के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11 एवं 12 के लिए अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृहविज्ञान समेत कुल 36 विषयों की 70 एनसीईआरटी पुस्तकें अधिकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 चयनित पुस्तकें भी लागू रहेंगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्कूल में अनधिकृत पुस्तकें पाई जाती हैं या छात्रों को गाइड खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य, प्रबंधक या शिक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। असली पुस्तकों की पहचान के लिए सात अंकों का अल्ट्रावॉयलेट सीरियल नंबर अनिवार्य किया गया है। साथ ही 15 अप्रैल तक जिले में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर आयोजित कर अभिभावकों और छात्रों को अधिकृत पुस्तकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।