{"_id":"68471dbcfcc7bd61160b6a4d","slug":"the-team-did-not-reach-the-village-nagla-naraini-the-villagers-are-troubled-by-the-nuisance-of-monkeys-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-138875-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव नगला नरैनी में नहीं पहुंची टीम बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव नगला नरैनी में नहीं पहुंची टीम बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान
Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला नरैनी में बंदरों का उत्पात जारी है। बंदर अभी तक गांव के 20 से अधिक लोगों पर हमला कर चुके हैं। दो दिन पहले एक साल की बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया था इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में अभी तक कोई टीम बंदरों को पकड़ने के लिए नहीं पहुंची है।
ग्रामीण अभय यादव ने बताया कि गांव में पिछले कुछ महीनों से उत्पाती बंदर आ गए हैं। ग्राम प्रधान सहित कई जगह इसकी जानकारी दी जा चुकी है। गांव की रहने वाली सुनीता की एक वर्षीय पुत्री शनिवार रात चारपाई पर सो रही थी। तभी वहां आए बंदर बालिका को उठाकर ले जाने लगे। इस घटना के बाद वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजने की बात कही थी लेकिन सोमवार को गांव में कोई टीम नहीं पहुंची।
-- -
बंदर को वन्य जीव से बाहर कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में बीडीओ की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को बीडीओ से संपर्क करना चाहिए। -संजय कुमार मल्ल, डीएफओ