फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The saffron flag kept on waving on the Mainpuri seat

मैनपुरी सीट पर लहराता रहा भगवा परचम

Fri, 11 Mar 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The saffron flag kept on waving on the Mainpuri seat
मैनपुरी। मैनपुरी सदर सीट (107) की मतगणना में केवल एक राउंड को छोड़कर अन्य सभी राउंड में भगवा परचम लहराता रहा। इससे भाजपा प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के चेहरे खिले रहे। वहीं सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं में मायूसी बनी रही।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे के करीब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना पंडाल में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह, सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव और बसपा प्रत्याशी गौरव नंद मौजूद थे। पहले राउंड में मैनपुरी विधानसभा के मतगणना पंडाल में कुल 14 ईवीएम के मतों की गणना की गई। इसमें भाजपा को महज दस वोटों की ही बढ़त मिली। बढ़त मिलने से जहां भाजपाई खुश थे तो वहीं सपा खेमा केवल दस वोटों को बढ़त को चंद देर की खुशी बता रहा था। लगातार चार राउंड तक भाजपा की ये खुशी बनी रही।
विज्ञापन

साढ़े दस बजे के करीब हुए पांचवें राउंड में सपा ने पासा पलटा और कुल 227 वोट की बढ़त बनाई। इससे सपा खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ लगा। उन्हें लगा कि अब ये बढ़त हर राउंड के साथ और मजबूत होती जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगले ही राउंड में फिर भाजपा ने पलटी मारी और दोबारा बढ़त कायम कर ली। इसके बाद हर राउंड में भगवा परचम ही लहराता नजर आया। इससे भाजपा के प्रत्याशी और अभिकर्ता जहां खुश नजर आए तो वहीं सपा और अन्य दलों में मायूसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी सदर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी गौरव नंद तीसरे स्थान पर और कांग्रेस प्रत्याशी विनीता शाक्य चौथे स्थान पर रहीं। परिणाम आने के साथ ही नवीन मंडी के आसपास खड़े सपा समर्थक भी जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed