फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rogue ran away from Saraf's shop with three gold chains

सराफ की दुकान से सोने की तीन चेन लेकर भागा बदमाश

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The rogue ran away from Saraf's shop with three gold chains
14एमएनपी-29-शहर में शराफ की दुकान जहां चोरी के समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित सराफ की दुकान पर रविवार दोपहर ग्राहक बनकर आया बदमाश सोने की तीन चेन लेकर भाग गया। शोर सुनकर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश और उसका साथी बाइक मौके पर छोड़कर पैदल ही भाग निकले। कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी संजय कुमार आगरा रोड पर गोपाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक दुकान पर आया और बच्चे के गले के लिए सोने का ओम मांगने लगा। इस दौरान उसका एक साथी बाइक पर बाहर खड़ा था। संजय ने तिजोरी खोली और पैंडल पसंद कराने लगा। तभी युवक डिब्बे में हाथ डालने लगा।
विज्ञापन

इस पर संजय ने कहा कि वह जेवर दिखा रहा है और वह अपना हाथ डिब्बे में नहीं डाले। व्यापारी युवक से बात ही कर रहा था, तभी अचानक युवक ने डिब्बे में हाथ डाला और तीन सोने की चेन का पैकेट उठाकर भाग गया। इस पर संजय ने शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर निकट स्थित पिकेट पर तैनान पुलिसकर्मियों और लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाश और उसका साथी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वारदात से व्यापारियों में दहशत
ग्राहक बनकर आया बदमाश व्यापारी संजय की दुकान से तीन सोने की चेन लेकर भाग खड़ा हुआ। भीड़भाड़ वाले इलाके से वे पैदल ही भागकर निकल भी गए। संजय के अनुसार करीब तीन चेन का वजन करीब 45 ग्राम और कीमत दो लाख से अधिक है। सराफा व्यापारी के साथ वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में भी भय है। व्यापारी की दुकान में सीसीटीवी भी नहीं लगा था। अब पुलिस अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

-----
सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाश
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दुकान से भागते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक भी छूट गई। पुलिस सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाश व साथी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed