फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The relatives and villagers of the detained youth created a ruckus in the police station, the station officer fled with folded hands.

Agra News: हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन व ग्रामीणों का थाने में हंगामा, हाथ जोड़कर भागे थानेदार

Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The relatives and villagers of the detained youth created a ruckus in the police station, the station officer fled with folded hands.
हाथ जोड़ते थानेदार - फोटो : हाथ जोड़ते थानेदार
मैनपुरी। दंपती से लूट के मामले में हिरासत में लिए गए गांव पड़री के रहने वाले तीन भाइयों को निर्दाेष बताते हुए परिजन व ग्रामीणों ने बुधवार रात कुर्रा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर भागते नजर आए। परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि युवकों को छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये, मुर्गा और शराब की दावत मांगी गई। एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच सीओ करहल को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पड़री निवासी रोशनी बुधवार रात को स्थानीय नेता, व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचीं। वहां अपने भाइयों कि गिरफ्तारी को गलत बताते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की संख्या अधिक देखकर पुलिसकर्मी भी सहम गए। रोशनी ने आरोप लगाया कि छह अक्तूबर की रात उनके भाई धर्मेंद्र को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। जब वह थाने पहुंचीं तो उनसे थानेदार ने 20 हजार रुपये ले लिए। मुर्गा और शराब की दावत मांगी। कहा कि भाई को छुड़ाना है तो मुझसे मिलो, नहीं तो तुझे और भाई को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

रोशनी ने आरोप लगाया कि सात अक्तूबर की शाम को कुर्रा पुलिस उनके दो और भाइयों विकास और मन्नू को पकड़ ले आई। बुधवार को तीसरे भाई भोले को इटावा से पकड़ लिया। जब वह थाने भाइयों से मिलने गईं तो थानेदार ने 50 हजार रुपये की मांग की। महिला ने बताया कि भाई निर्दोष हैं, बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। मांग पूरी करने में वह असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में एकत्रित हुए लोगों को आक्रोशित देखकर प्रभारी निरीक्षक हाथ जोड़ते हुए मौके से भाग निकले। हंगामे की सूचना पर सीओ करहल अजय सिंह ने थाने पहुंच कर स्थिति को संभाला। उन्होंने समझाकर लोगों को घर भेज दिया। बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने थाने पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। जांच सीओ करहल को सौंपी गई है। कुछ दिन पहले हुई दंपती से लूट के मामले में तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष मिलने पर युवकों को छोड़ दिया जाएगा।

-----
पर्यटन मंत्री से भी की गई शिकायत
गांव पड़री के पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भी कुर्रा पुलिस की शिकायत की। उन्हें अवैध वसूली और निर्दोष युवकों को छोड़ने के नाम पर मुर्गा शराब की दावत मांगने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed