फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rally in credit in times of captive

नोट बंदी के दौर में उधारी में हुई रैली

Mon, 21 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The rally in credit in times of captive
पीएम का आधा कार्यक्रम सरकारी, आधे का करना होगा भाजपा को भुगतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
नोट बंदी के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम का उधारी हुआ है। भाजपा नेताओं के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें केवल परिवर्तन रैली पर हुए खर्च का भुगतान करना है। ग्रामीण आवास योजना और रेलवे की योजनाओं के लोकार्पण का खर्च सरकारी खाते में जाएगा, लेकिन नोट बंदी के दौर में भाजपा नेताओं ने पूरी रैली उधार खाते में की है। 
कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री ने ग्रामीण आवास योजना और रेलवे की योजनाओं का शुभारंभ किया था। इसके लिए जर्मन हैंगर लगाया गया था। उसका खर्च सरकारी खाते होगा। परिवर्तन रैली का खर्च के मामले में भी भाजपा को बड़ी राहत मिल गई है। एक तरह से यह रैली मुफ्त में हो गई है। रैली के गणित पर नजर डालें तो भीड़ लाने का खर्च, उन्हें भोजन की व्यवस्था का खर्च टिकट के दावेदारों ने उठाया है।  प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने रैली से कुछ दिन पहले सभी 20 विधानसभाओं में टिकट मांग रहे नेताओं केे साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन नेताओं ने भीड़ लाने की जिम्मेदारी अपने कंधों में ली थी। 
विज्ञापन

व्यवस्था प्रमुख नवीन जैन का कहना है कि इस तरह से भीड़ का खर्च पार्टी को नहीं करना पड़ा है। मैदान पर मंच बनाने और बांस बल्ली का खर्च पार्टी खाते जाएगा, लेकिन वहां भी राहत बात यह है कि यह कार्य पार्टी के नेता प्रमोद उपाध्याय ने किया है उनसे भी काफी रियायत मिल जाएगी। कुछ और खर्च हुए हैं उनका अभी तक कार्यकर्ताओं बिल दिया है, नोट बंदी के कारण अधिकांश कार्य उधारी में हो रहे हैं। बिल आने के बाद पता लगा कि कितना खर्चा हुआ, लेकिन यह तय है कि अन्य पार्टियां जहां करोड़ों फूंक देती हैं उसकी तुलना में यह रैली मुफ्त में ही पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed