फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pressure of vehicles increased, the four-hour jam on the highway caused misery

Agra News: वाहनों का दबाव बढ़ा, हाईवे पर चार घंटे जाम ने किया बेहाल

Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The pressure of vehicles increased, the four-hour jam on the highway caused misery
आगरा। हाईवे पर शुक्रवार को भी जाम से राहत नहीं मिल सकी। आईएसबीटी से सिकंदरा तिराहे तक चार घंटे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पांच मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट लगे। वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से समस्या हुई। वहीं खंदाैली में भी दोपहर में दो घंटे तक वाहन फंस रहे। इससे यात्री वाहनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे से खंदारी से सिकंदरा की तरफ जाने वाली लेन पर वाहनों की लाइन लगने लगी। सिकंदरा तिराहे पर पुलिस तैनाती थी। इधर, बोदला मार्ग से गुरुद्वारा की तरफ और मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन भी बोदला मार्ग की तरफ जा रहे थे। पुलिस एक-एक करके वाहनों को निकाल रही थी। जितनी देर यातायात रोका जाता, उतनी देर में जिस तरफ वाहन रुकते वहां पर लाइन लग रही थी। इससे गुरुद्वारा तक वाहन फंस गए। पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 30 मिनट तक लग रहे थे। तिराहे पर ही एक आयोजन भी चल रहा थ। इससे शाम सात बजे समस्या और बढ़ गई। बाद में थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंची। इसके एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। चार घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं यमुना एक्सप्रेस पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में वाहन निकले। शाम तक यह आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया। बृहस्पतिवार को भाई दूज थी। शुक्रवार को दिवाली की छुट्टी मनाकर घर और अपने काम पर वापस जाने वालों के वाहन अधिक निकले। इसके अलावा बस, ट्रक आदि की भी संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed