फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The police will call bangles Mahila Morcha

पुलिस को चूड़ियां भेंट करेगा महिला मोर्चा

Thu, 11 Jun 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
The police will call bangles Mahila Morcha
जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के चरणबद्ध आंदोलन ‘हल्ला बोल’ के तहत गुरुवार को महिला मोर्चा की महिलाएं पुलिस अधिकारियों को चूड़ियां भेंट करेंगी। बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया के निवास पर आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर के कार्यवाहक अध्यक्ष गनेश चंद, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संध्या जोशी, महामंत्री अनिल चौधरी, दीपक खरे, राघवेंद्र मुद्गल, शरद चौहान, प्रदीप अग्रवाल आदि ने बताया कि महिला मोर्चा की दो हजार महिलाएं गुरुवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के पास कुंद कुंद धर्मशाला पर एकत्रित होंगी। यहां से सभी महिलाएं भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचेंगी और पुलिस अधिकारियों को चूड़ियां भेंट करेंगी। आंदोलन के लिए 20 हजार चूड़ियां फीरोजाबाद से मंगाई गई हैं। वार्डों से महिलाओं को लाने के लिए वाहन लगाए गए हैं। महिलाएं पैदल मार्च कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। भाजपा की प्रदेश मंत्री बेबीरानी मौर्य, डा. मृदुला कठेरिया, कुंदनिका शर्मा, संध्या जोशी, निर्मला दीक्षित, डा. मंजू गुप्ता, आदि ने शहर की महिलाओं से पुलिस अत्याचार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed