फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The police officer arrest stilts Bank

गिरफ्तारी पर पुलिस से भिड़ा बैंक अधिकारी

Mon, 29 Dec 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 29 Dec 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कांउसलिंग के लिए आए दिल्ली के बैंक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी से मारपीट के दर्ज मुकदमे में पकड़ने पहुंची रकाबगंज पुलिस से वह भिड़ गया और धक्कामुक्की की। इस दौरान उसकी जमकर तकरार भी हुई। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उसे काबू में किया।
विज्ञापन

दिल्ली की लाजपत नगर स्थित एसबीआई की शाखा में पीओ के पद पर तैनात अमितांशु का पत्नी अर्चना से दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। अर्चना ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। 23 नवंबर को महिला थाने से लौटते समय उसे अमितांशु ने रोक लिया था। विरोध करने पर सास ने काट खा लिया। पति और नंदोई ने उसके कान पर डंडा मारा, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को अमितांशु काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। इसकी भनक पुलिस को हुई तो चौकी इंचार्ज पहुंचे। उन्होंने अमितांशु को पकड़ लिया। उसने गिरफ्तारी का विरोध किया और उलझ गया। जमकर धक्कामुक्की की। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे काबू किया। पुलिस उसे थाने तक लेकर आई। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन

शादी को हुआ है डेढ़ साल
शाहगंज के रुई की मंडी निवासी अर्चना की शादी डेढ़ साल पहले मारुति एस्टेट के शिवनगर निवासी अमितांशु से हुई। शादी में तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च हुए। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और 10 तोला सोने के गहने देने की मांग की। इसी साल जुलाई मेें जान से मारने की धमकी दी। कोरे कागज पर साइन करा लिए। घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस का रवैया ठीक नहीं
आरोपी पक्ष का कहना है दो मुकदमे दर्ज करने की जानकारी पुलिस ने नहीं दी। पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट भी नहीं दिखाया। सुबह फोन करके किसी ने केंद्र पर बुलाया था। उन्होंने समझा कि काउंसलर हैं, काउंसलिंग करेंगे। मगर, लिस्ट में नाम नहीं था। यह साजिश है। उधर, काउंसलर्स पुलिस की कार्रवाई से खफा थे। कहा कि अगर पुलिस को गिरफ्तारी करनी थी तो केंद्र से बाहर करती। अंदर गिरफ्तारी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed