फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pocket of the farmer coming by sitting in the e-rickshaw was cut

ई-रिक्शा में बैठ कर आ रहे किसान की जेब काटी

Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The pocket of the farmer coming by sitting in the e-rickshaw was cut
मैनपुरी। मंडी से दो लाख रुपये का कैश लेकर भांवत चौराहा आ रहे एक किसान की ई-रिक्शा में जेब काट ली गई। जानकारी होनेे के बाद किसान ने रिक्शा चालक और पास बैठे दो संदिग्धों की काफी तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी किसान मेघसिंह ने मंगलवार को शहर स्थित नवीन मंडी में गेहूं बिक्री की थी। आढ़ती से दो लाख रुपये लेने के बाद वह भांवत चौराह पर एक व्यक्ति को कैश देने के लिए ई-रिक्शा में बैठ कर आ रहे थे। तभी बिछिया रोड के पास ई-रिक्शा में दो युवक और बैठ गए।
विज्ञापन

ई-रिक्शा जब भांवत चौराहा पर रुका तो पास बैठे दोनों युवक तेजी के साथ वहां से चले गए। शक होने पर मेघसिंह ने अपनी जेब देखी तो वह कटी थी। जेब से दो लाख रुपये भी गायब थे। परेशान किसान ने काफी देर तक रिक्शा चालक व पास बैठे युवकों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं लग सका। परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed