{"_id":"67e834a75c7bc0002b014cbf","slug":"the-person-who-lost-his-life-in-the-accident-was-from-bahadurpur-village-of-atrauli-kasganj-news-c-175-1-agr1054-129802-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अतरौली के गांव बहादुरपुर का था दुर्घटना में जान गंवाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अतरौली के गांव बहादुरपुर का था दुर्घटना में जान गंवाने वाला
Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला पट्टी में सड़क हादसे में युवक की शिनाख्त सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने की है। मृतक जनपद अलीगढ़ अतरौली के गांव बहादुरपुर का रहने वाला था। शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने गांव ले गए।
नगला पट्टी में 27 मार्च की सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिला। पुलिस को लोगों ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की माैत हुई है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे। मृतक का भाई सुनील कुमार प्रधान व अन्य परिजन ने उसके जूते व अन्य सामान से शिनाख्त अनिल कुमार (26) पुत्र कश्मीरी सिंह के रूप में की। भाई सुनील ने बताया कि वह मजदूरी करने कासगंज के दुर्गा काॅलोनी आया था। ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि युवक शिनाख्त हो गई है। परिजन शव ले गए।