{"_id":"6a2316630732de942b041c78","slug":"the-parents-of-the-daughters-in-law-were-beaten-up-and-taken-away-by-their-parents-an-fir-was-lodged-at-the-tajganj-police-station-the-police-began-an-investigation-agra-news-c-364-1-ag11019-129815-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुरालियों की पिटाई कर बहुओं को ले गए मायके वाले, ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुरालियों की पिटाई कर बहुओं को ले गए मायके वाले, ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 06 Jun 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बसई खुर्द की एक महिला ने बेटों के मायके पक्ष पर घर में घुसकर पिटाई करने और बहुओं को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता देवकी ने बताया कि 3 जून की रात करीब 8 बजे उनके बेटों धर्मवीर और ओमप्रकाश के ससुराल पक्ष के लोग घर में घुस आए। उनमें सुभाष, बाबी, खेमराज, सनी, छोटू, बबलू, दीपू, गुड्डी निवासी पथौली शाहगंज सहित करीब 15-20 अज्ञात लोग थे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी और पति बिस्सा राम की पिटाई की। बेटों धर्मवीर और ओमप्रकाश पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया। घटना के बाद आरोपी दोनों बहुओं को जबरन अपने साथ ले गए। घटना से परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।