फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of patients suffering from cough, cold, and fever has increased due to the change in weather.

Agra News: माैसम में बदलाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cough, cold, and fever has increased due to the change in weather.
आगरा। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3,535 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचे। सबसे अधिक 796 मरीज मेडिसिन विभाग में आए।
विज्ञापन

अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्चा बनवाने, डॉक्टर से परामर्श लेने और दवा लेने के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी और दवा वितरण की खिड़की पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। मौसम में आए बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज एसएन पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लंबी लाइनें लगी रहीं। विभिन्न विभागों की ओपीडी के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर से परामर्श के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण इस तरह की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लोगों को बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में विभिन्न विभागों की ओपीडी में 3,535 मरीजों ने उपचार लिया। इनमें कुल 1,254 नए और 2,281 पुराने मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जहां 282 नए और 514 पुराने मरीजों सहित कुल 796 मरीजों ने परामर्श लिया। इसके बाद ऑर्थोपेडिक्स विभाग में 374, त्वचा एवं यौन रोग विभाग में 287, ईएनटी विभाग में 220 और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 201 मरीज पहुंचे। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 188, मनोरोग विभाग में 184, बाल रोग विभाग में 151, नेत्र रोग विभाग में 132 और सामान्य सर्जरी विभाग में 123 मरीजों पहुंचे। इमरजेंसी मेडिसिन में 101, कार्डियोलॉजी में 91, न्यूरो सर्जरी में 88, प्लास्टिक सर्जरी में 77, डेंटल विभाग में 72 तथा गैस्ट्रो और नेफ्रोलॉजी विभाग में 70-70 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed