{"_id":"64076fca8406d784a909dc44","slug":"the-new-year-procession-will-be-grand-the-city-will-be-saffron-na-news-c-25-1-84111-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भव्य होगी नव वर्ष की शोभायात्रा, भगवामय होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भव्य होगी नव वर्ष की शोभायात्रा, भगवामय होगा शहर
Tue, 07 Mar 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
बीते नौ सालों की तरह ही इस बार भी नव वर्ष महोत्सव समिति द्वारा भारतीय नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए अनिल राजपूत को संयोजक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने महामंडलेश्वर श्री हरिहरनांद महाराज और जिला प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने माला पहनाकर संयोजक बनाने की घोषणा की। उन्होंने जन-जन से तैयारियों में जुट जाने का अह्वान भी किया।
श्री एकरसानंद आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में महामंडलेश्वर ने कहा कि नव वर्ष महोत्सव समिति बीते नौ सालों से भारतीय नव वर्ष को धूमधाम से मनाती आ रही है। हर साल शहर में नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है। बीते कुछ सालों से समिति द्वारा एक संयोजक नामित कर उसे संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान युवा अनिल राजपूत को इस बार संयोजक बनाया गया। महामंडलेश्वर व जिला प्रचारक धर्मेंद्र धवल और जिला संघ चालक रामनाथ ने फूलमाला पहनाकर संयोजक की घोषणा की।
महामंडलेश्वर ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही हमारा नव वर्ष है। हम सभी लोगों को इसे मनाना चाहिए। जब तक ये आयोजन घर-घर में नहीं मनाया जाता है तो तक नव वर्ष समिति इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष युवा उद्योगपति दीपक अग्निहोत्री के संयोजकत्व में भी भव्य यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, महामंत्री सुभाष मिश्रा, पंकज कुशवाह, कमल शर्मा, सुधीर दुबे आदि मौजूद रहे।