{"_id":"69850e1cd3eb547af00c9324","slug":"the-new-civil-terminal-will-be-inaugurated-in-july-agra-news-c-25-1-agr1035-982649-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जुलाई में मिलेगी नए सिविल टर्मिनल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जुलाई में मिलेगी नए सिविल टर्मिनल की सौगात
विज्ञापन
धनौली में निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करते डीएम अरविंद बंगारी स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। धनौली में निर्माणाधीन न्यू सिविल एन्क्लेव का काम अब अपने अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जुलाई 2026 तक हर हाल में टर्मिनल का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि शहरवासियों और पर्यटकों को नए एयरपोर्ट की सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट प्रभारी अनूप चंद्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को बताया कि नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं का संगम होगा। यह पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन बिल्डिंग) होगा, जहां 500 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट बिजली की जरूरतें पूरी करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां डिजी यात्रा और सेल्फ चेक-इन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
ये होंगी टर्मिनल की खूबियां
- 1400 यात्री क्षमता एक साथ
- 19 चेक-इन काउंटर्स होंगे
- 9 विमानों के खड़े होने की जगह
- 33 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स
- मल्टी-लेवल कार पार्किंग की सुविधा
-- -- -
जल निकासी और गुणवत्ता पर जोर
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि टर्मिनल परिसर में पेयजल की उपलब्धता और ड्रेनेज (जल निकासी) की व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वर्तमान में पिलर, फाउंडेशन और बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है। इस नए टर्मिनल के शुरू होने से आगरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई कनेक्टिविटी सुलभ हो सकेगी।