फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The mother of the deceased electricity worker, who was on a hunger strike, has been hospitalized, and promises of financial assistance, pension, and employment for dependents have not yet been met.

Agra News: भूख हड़ताल पर बैठी मृतक बिजलीकर्मी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अब तक पूरे नहीं हुए आर्थिक सहायता, पेंशन एवं आश्रित को नौकरी संबंधी आश्वासन

Wed, 03 Jun 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The mother of the deceased electricity worker, who was on a hunger strike, has been hospitalized, and promises of financial assistance, pension, and employment for dependents have not yet been met.
भूख हड़ताल पर बैठी मृतक बिजलीकर्मी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
अछनेरा। विद्युत विभाग में कार्यरत रहे दिवंगत पेट्रोलमैन रवि सोलंकी के परिजन का धरना बुधवार को भी जारी रहा। वहीं, बेमियादी भूख हड़ताल के पांचवें दिन मृतक की 72 वर्षीय मां प्रभा देवी की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को किरावली में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से झुलसे रवि सोलंकी की 15 अप्रैल को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। परिजन का आरोप है कि हादसा विभागीय लापरवाही का परिणाम था। अधिकारियों ने आर्थिक सहायता, पेंशन एवं आश्रित को नौकरी संबंधी आश्वासन अब तक पूरे नहीं किए हैं। परिवार पिछले कई महीनों से धरना दे रहा है, जबकि प्रभा देवी 30 मई से भूख हड़ताल पर हैं। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने प्रशासन और विद्युत विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए परिजन को न्याय दिलाने की मांग की। धरने में प्रदीप राणा, पवन सिंह चाहर, सुरेंद्र सोलंकी, बाबूलाल, अरविंद कुमार, भगवान सिंह, राजकिशोर, शशि, रजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed