{"_id":"619e95a9ee6f4a17567c46d7","slug":"the-miscreants-who-were-running-away-by-firing-on-the-police-arrested-agra-news-agr5156897196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद के सती यशोदा देवी मेला ठीपुरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : Agra Dehat
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास से मंगलवार की रात पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, लूटे हुए दो मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
एसओ डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बदमाशों के होने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पर, सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और दो हजार रुपये बरामद हुए।
आरोपियों ने अपना नाम रूपेंद्र और जयप्रकाश निवासी महाराजपुर थाना निबोहरा बताया। एसओ के मुताबिक रूपेंद्र के खिलाफ ताजगंज थाने में चार और जयप्रकाश के खिलाफ डौकी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वाजिदपुर स्थित दुकान से मोबाइल फोन और 4000 रुपये लूटे थे। पुलिस ने दोनाें के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

डौकी पुलिस ने फायर कर भाग रहे दो लुटेरे दबोचे, कब्जे से तमंचा, कारतूस तथा नगदी बरामद- फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन