फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants who entered the house to steal the animal beat up the couple

पशु चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने दंपती को पीटा

Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house to steal the animal beat up the couple
मक्खनपुर। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली में पशु चोरों ने विरोध करने पर ग्रामीण और उसकी पत्नी को पीट दिया। दंपती द्वारा शोरगुल करने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालांकि इससे पहले ही पशु चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली में राजवीर पुत्र लेखराज सिंह और राजवीर की पत्नी सुदामा देवी रहती है। बुधवार रात करीब दो बजे बदमाशों ने राजवीर के घर में अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाशों को घर में देखकर दंपती ने शोरगुल करने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। बदमाश घर के अंदर बंधी दो भैंस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस बीच मौके से गुजर रहे खेरिया निवासी करन सिंह पुत्र शोभाराम के साथ भी बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद दंपती द्वारा शोरगुल करने पर गांव में जगार हो गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की खोजबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर ले ली है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ संजय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed