फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The man with whom she was in a relationship tried to murder her.

Agra News: जिसके साथ रिलेशनशिप में रही, उसी ने की हत्या की कोशिश

Wed, 24 Dec 2025 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
The man with whom she was in a relationship tried to murder her.
बाह (आगरा)। पति की मौत के बाद ससुराल से निकाली गई महिला लिखा-पढ़ी में जिस युवक के साथ रिलेशनशिप में रही। रिश्ता खत्म करने पर उसने ही चाकू से प्रहार कर हत्या की कोशिश की। महिला ने साजिश में ससुरालवालों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने साजिशन हत्या की कोशिश का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इटावा के बढ़पुरा नगला जमधर गांव की मनीषा ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 9 अगस्त को पति मनोज की मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं। पति की मौत के 6 महीने बाद ही ससुर रामनरेश, सास राजकुमारी देवी, देवर रंजीत सिंह, जेठ प्रमोद कुमार ने उसे पीटकर बच्चो समेत घर से निकाल दिया था। चित्राहाट के पई गांव के रहने वाले रिश्तेदार अरिदमन सिंह उर्फ राजा के साथ 16 अप्रैल से कचहरी आगरा में लिखापढ़ी के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रही। 6 महीने बाद 25 नवंबर को लिव इन रिलेशनशिप को लिखित में खत्म कराया और मायके चली आई। इससे अरिदमन सिंह उर्फ राजा और ससुरालवाले नाराज हो गए। ससुरालवालों से घर में बच्चों के साथ रहने का निवेदन किया, पर वे नहीं माने। आरोप है कि तभी से ससुरालवाले एवं अरिदमन सिंह उर्फ राजा उसके खिलाफ साजिश रच रहे थे। 21 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह मायके बढ़पुरा जा रही थी। जैतपुर से ऑटो में बढ़पुरा के लिए बैठी थी, उसी ऑटो में अरिदमन सिंह उर्फ राजा बैठा था। रास्ते में गद्दीपालपुरा के पास उसने ऑटो में अभद्रता और पिटाई कर दी। थाने जाने से रोकने के लिए चाकू से जानलेवा हमला किया। ऑटो से कूदकर जान बचाई थी। सड़क किनारे जमा हुए लोगों की भीड़ देखकर ऑटो में बैठ कर चला गया। मनीषा ने पुलिस को बताया कि चाकू से किए गए हमले में शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। जैतपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि मनीषा की तहरीर पर साजिशन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed