{"_id":"61d1e07e8fa6122a4a720186","slug":"the-loot-of-the-poor-by-ignoring-the-governments-mainpuri-news-agr5198739146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारों की अनदेखी से गरीबों की हुई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारों की अनदेखी से गरीबों की हुई लूट
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते कांग्रेसी।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोओर्डिनेटर मनीष शाह ने रविवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकारों की अनदेखी से निजी कंपनियों में निवेश के नाम पर गरीबों से लूट हुई है। जिसके विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता चार जनवरी को कलक्ट्रेट पर धरना देंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से गरीबों की मेहनत के रुपयों को निजी कंपनियों में निवेश के नाम पर करोड़ों की लूट हुई है। वर्तमान तथा पूर्व सरकारों की अनदेखी के चलते निजी कंपनियों ने गरीब और मेहनतकश लोगों को ठगा है।
प्रदेश में पर्ल कंपनी ने 60 हजार करोड़ रुपये तथा सहारा की दो कंपनियों ने 24 हजार करोड़ रुपये गरीबों से निवेश कराकर ठगे हैं। सरकारों तथा शासन का ऐसी कंपनियों पर कोई अंकुश नहीं है। कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता चार जनवरी को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद, जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, नगर अध्यक्ष अजय दुबे मौजूद रहे।