फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The locks of the house were broken and jewellery and cash worth Rs 5 lakh was stolen

Agra News: मकान के ताले तोड़ 5 लाख के जेवर नकदी किए चोरी

Fri, 30 May 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The locks of the house were broken and jewellery and cash worth Rs 5 lakh was stolen
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला शृंगार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब 5 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के शृंगार नगर निवासी गयाराम बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बार कमरे में सोने के लिए चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरों के ताले टूटे देख सभी के होश उड़ गए। अलमारी व बक्से टूटे पड़े थे, सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना पर स्थानीय पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोर 3 सोने की चेन, 4 अंगूठी, दो करधनी, 4 जोड़ी पायल, 8 जोड़ी खडुआ, मंगलसूत्र आदि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस के अलावा फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed