फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The joy of the birth of a daughter turned into sorrow of the death of a son.

Agra News: बेटी के जन्म की खुशियां बेटे की मौत के गम में बदलीं

Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The joy of the birth of a daughter turned into sorrow of the death of a son.
कासगंज। अतरौली मार्ग पर सायं के समय बिलराम निवासी छोटे लाल के तीन बच्चे टैंकर की चपेट में आ गए। जिसमें एक बालक की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर घायल हैं। शनिवार का दिन छोटे लाल के परिवार के लिए ऐसा आया कि दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक दिन पूर्व शुक्रवार की रात्रि को छोटे लाल की चौथी संतान के रूप में एक बेटी ने जन्म लिया था। परिवार में बेटी के जन्म की खुशियां थीं, लेकिन बेटी के जन्म के महज 17 घंटे के बाद ही छोटे लाल के तीन बच्चे हादसे का शिकार हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई।इस हादसे ने छोटे लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी व अन्य परिजन को झकझोर कर रख दिया। मां लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार की रात्रि को ही बच्ची को जन्म दिया था। उसकी हालत पहले से नाजुक थी, लेकिन हादसे के बाद वह अपने आप को रोक नहीं पाई और घटना स्थल पर आ गई। वह बार-बार पछाड़ खाकर बेसुध हो रही थी। कस्बे की महिलाएं लक्ष्मी का यह हाल देखकर काफी द्रवित थीं। वह बार बार लक्ष्मी को उठाती तो कभी ढांढस बंधाती, लेकिन मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल था। बेसुध लक्ष्मी जहां प्रसव के बाद की पीड़ा से परेशान थी। वहीं बेटे की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया। उसका घायल बेटा दीपक और बेटी खुशी को बार बार देखने की जिद कर रही थी, लेकिन लोग बार-बार उसे समझा रहे थे और संभाल रहे थे। हर कोई इस मंजर को देखकर द्रवित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed