{"_id":"6acc009aad91b39fd4047e04","slug":"the-journey-from-the-womb-to-the-garbage-heap-dogs-mauled-two-lives-agra-news-c-25-1-drn1057-1183343-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोख से कूड़े तक का सफर... दो जिंदगियों को कुत्तों ने नोच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोख से कूड़े तक का सफर... दो जिंदगियों को कुत्तों ने नोच डाला
विज्ञापन
अछनेरा (आगरा)। शनिवार की शाम को कस्बे की चूड़ी वाली गली में ममता लहूलुहान हो गई। किसी निर्दयी ने अपनी कोख के दो अंशों को काली पॉलिथीन में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुछ ही देर में घात लगाए बैठे आवारा कुत्तों ने पॉलिथीन चीरकर भ्रूणों को नोचना शुरू किया तो खड़ंजे की ईंटों पर खून बिखर गया।
यह मंजर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यही नहीं, इन्सानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद सिस्टम की संवेदनहीनता भी बेनकाब हो गई। मौके पर पहुंचे पालिकाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों भ्रूणों को जमीन में दफना दिया।
गली से गुजर रहे स्थानीय निवासी आशुतोष बंसल ने जब कुत्तों को कूड़े के ढेर पर मांस का लोथड़ा नोचते देखा तो हकीकत जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भगत को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उनके निर्देश पर पालिका के बाबू और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने कानूनी औपचारिकता निभाने के बजाय दोनों भ्रूणों को रिक्शे से ले जाकर जमीन में दफन कर दिया।
महेंद्र सिंह भगत का कहना है कि कस्बे से दिनभर सफाई से जुड़ी शिकायतें आती रहती हैं, इसलिए उन्होंने पालिका के बाबू को भेजा था। भ्रूण मिलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। अगर कर्मचारियों को मौके पर ऐसी स्थिति मिली थी तो उन्हें सबसे पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी।
-- -- -- -- -- -
सीएचसी में भी मिला था भ्रूण
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब छह-सात महीने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा के शौचालय में भी करीब सात माह का लावारिस भ्रूण मिला था। उस समय तत्कालीन अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी थी लेकिन जिम्मेदारों की फाइलों में वह मामला दबकर रह गया।
-- -- -- -- -- --
वर्जन
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पड़ताल में जुट गई। चूड़ी वाली गली के सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पालिका कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। - आदित्य सिंह, डीसीपी, पश्चिमी जोन
-- -- -- -- -- --
प्रकरण बेहद गंभीर है लेकिन इसकी सीधी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं थी। मौके पर मौजूद रहे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की तह तक जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण यादव, अधिशासी अधिकारी (ईओ), नगर पालिका अछनेरा