फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The investigator sought permission for the lie detector

लाई डिटेक्टर के लिए विवेचक ने मांगी अनुमति

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The investigator sought permission for the lie detector
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में विवेचक ने छात्रा के माता-पिता के लाई डिटेक्टर बयान कराने के लिए स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट से अनुमति मांगी है। प्रभारी स्पेशल जज एफटीसी प्रथम ने माता-पिता के लिए सम्मन जारी किए हैं। सोमवार को छात्रा के माता - पिता कोर्ट में पहुंचे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के अवकाश पर होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। अब एसआईटी के नोटिस के बाद ही बयान के लिए अगली तारीख का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी लगातार जांच में जुटी है। संदिग्धों के डीएनए, पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जा चुके हैं लेकिन अभी तक टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसको लेकर कोर्ट से भी एसआईटी को फटकार लग चुकी है। वहीं जल्द से जल्द परिणाम देने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को एसआईटी अध्यक्ष एडीजी ने कैंप कार्यालय पहुंच कर पूरे मामले की स्वयं समीक्षा की थी। विवेचक के अनुरोध पर हीं सोमवार को छात्रा के माता-पिता और मामा को एसआईटी ने स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। आगरा गेट पुलिस चौकी इंचार्ज व सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी माता पिता को लाई डिटेक्टर के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट लेकर गए। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के अवकाश पर होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। कुछ देर इंतजार करने के बाद सभी लोग वहां से वापस लौट गए। अब एसआईटी की ओर से नोटिस भेजकर बयान के लिए अगली तारीख बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में एसआईटी ने तत्कालीन एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह को नोटिस भेज कर तलब किया था। लेकिन निर्धारित तारीख निकलने के बाद भी दोनों अधिकारी कैंप कार्यालय पर नहीं आए थे। सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी की ओर से सोमवार को आने का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन शाम तक इंतजार के बाद भी वह अधिकारी कैंप कार्यालय पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed