{"_id":"6491e61930b2c1b3f605b766","slug":"the-influential-people-entered-the-house-and-beat-the-women-mainpuri-news-c-25-1-195635-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रसूखदारों ने घर में घुस कर महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रसूखदारों ने घर में घुस कर महिलाओं को पीटा
Tue, 20 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ में सोमवार को रसूखदार एक घर में घुस गए। वहां मौजूद महिलाओं को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने चार नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
करन पाल सिंह सोमवार की सुबह घर पर थे। करीब 10 बजे गांव के अहिवरन सिंह, दिनेश, रोहित, गौरव अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। सभी के हाथ में लाठी डंडा थे। रसूखदारों ने गाली गलौज करते हुए उसे व परिवार की महिलाओं को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए और उसे व परिजन को बचाया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। रसूखदारों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।