फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The groom died after falling down the stairs upon arriving at the bride's house, the wedding celebrations turned to mourning, and the departing wife was inconsolable.

Agra News: दुल्हन के घर आते ही दूल्हे की सीढ़ियों से गिरकर मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, विदा होकर आई पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The groom died after falling down the stairs upon arriving at the bride's house, the wedding celebrations turned to mourning, and the departing wife was inconsolable.
बटेश्वर मृतक़ बिष्णु का फ़ाइल फोटो
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर के गोस्वामी मोहल्ला में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। मैनपुरी से पत्नी को विदा कराकर घर लौटने के महज कुछ ही घंटों बाद हुए इस हादसे से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बटेश्वर के गोरा-पार्वती मंदिर के पुजारी सत्येंद्र गोस्वामी का 25 वर्षीय पुत्र विष्णु गोस्वामी बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। परिजन का कहना है कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण सीढ़ियों से पैर फिसलने से हादसा हुआ, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी, लेकिन किसी पक्षों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। परिजन के लिखित अनुरोध के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद परिजन ने मृतक का यमुना नदी में वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed