{"_id":"631b80b44ec0b816ac54fd83","slug":"the-great-festival-of-anant-chaturdashi-celebrated-with-faith-tundla-news-agr546221642","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के साथ मनाया अनंत चर्तुदशी का महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के साथ मनाया अनंत चर्तुदशी का महापर्व
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनंत चतुर्दशी का महापर्व जैन श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया। सभी जैन मंदिरों में सुबह से भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। नगर के मंदिरों की वंदना श्रद्धालुओं ने टोलियां बनाकर की। दशलक्षण पर्व के समापन पर श्रद्धालुओं ने उपवास एवं निर्जला व्रत भी किए। सुहागनगरी का नजारा पूरी तरह से भक्तिमय देखने को मिला। 12वें तीर्थकर भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया।
दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिर सुबह से ही खचाखच भरे रहे। छदामीलाल जैन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाडू़ चढ़ाया गया। इधर, चंद्रप्रभु मंदिर में भी भीड़ रही। गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर, नसियाजी मंदिर, अटावाला मंदिर, बड़ा मोहल्ला मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। विभव नगर जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी महापर्व पर शुक्रवार को संगीतमय पूजा व विधान में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
वंदनार्थियों के स्वागत को बने तोरण द्वार
जैन युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में वंदनार्थियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए। 24 तीर्थकर के नाम से अलग-अलग तोरण द्वार बने थे। वहीं, बाहुबलि भगवान के नाम से अलग तोरण द्वार बनाया गया।