फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government of the village took oath, now the blueprint of development will be drawn

गांव की सरकार ने ली शपथ,अब खीचेंगे विकास का खाका

Sat, 19 Jun 2021 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
The government of the village took oath, now the blueprint of development will be drawn
ग्राम वछेला बछेली में शपथ लेते ग्राम प्रधान रोहिणी शाक्या एवं सदस्यगण - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/कठफोरी। गांव की सरकार को शपथ दिलाने का क्रम शनिवार को जिले की ग्राम पंचायतों में चलता रहा। प्रधानों ने शपथ लेने के साथ ग्राम पंचायत की पहली बैठक 20 जून को ग्राम पंचायत में करने के साथ विकास कार्यों का खाका खींचेंगे।
विज्ञापन

जिले की 303 पंचायतों के सदस्य पदों के उपचुनाव के बाद संगठित हो सकीं। संगठित ग्राम पंचायतों के नई सरकार को शपथ दिलाए जाने का क्रम शनिवार को चलता रहा। जिले की सभी 564 पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण किए जाने के साथ ग्राम पंचायत की पहली बैठक 20 जून को शेष 303 ग्राम पंचायतों में होगी। ग्राम पंचायत की पहली बैठक में गांव के विकास का खाका खींचा जाएगा। प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ग्राम पंचायतों के संचालन को समितियों का गठन किया जाएगा। प्रशासन, स्वास्थ्य, निर्माण, स्वच्छता सहित अन्य समितियों के गठन के साथ विकास की गति आगे बढ़ाई जाएगी। कठफोरी क्षेत्र के गांव कठफोरी मे युवा प्रधान हेमंत प्रताप बघेल ने 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed