{"_id":"6a14b3935c2af4b21e08a4ff","slug":"the-goat-was-stolen-by-the-rider-on-the-bullet-agra-news-c-25-1-agr1008-1069239-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद से पहले लूट लिया बकरा: बुलेट से आए लुटेरे, नाबालिग को झांसा दिया और हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद से पहले लूट लिया बकरा: बुलेट से आए लुटेरे, नाबालिग को झांसा दिया और हो गए फरार
Tue, 26 May 2026 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:40 AM IST
सार
अछनेरा में सड़क किनारे बकरियां चरा रहे नाबालिग को झांसा देकर दो बुलेट सवार युवक बकरा लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तहरीर न लेने का आरोप लगाया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
बुलेट बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कस्बा अछनेरा के रायभा-धनौली मार्ग पर सोमवार शाम पशुपालक के नाबालिग पुत्र को झांसा देकर दो बुलेट सवार बकरा लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अछनेरा पुलिस पर तहरीर लेने से इन्कार करने का आरोप लगाया है। अछनेरा पुलिस ने किरावली थाना क्षेत्र में घटना होने की बात कहकर वहां से किरावली भेज दिया।
घटना के समय गांव धनौली निवासी वीरेंद्र का नाबालिग पुत्र श्लोक सोमवार शाम करीब अपनी दर्जनभर बकरियां और बकरों को सड़क किनारे चरा रहा था। पीड़ित वीरेंद्र ने थाना किरावली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बकरे की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों संदिग्ध बुलेट सवार युवक कैद हुए हैं। थाना किरावली पुलिस ने बताया शाम को शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।