फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl who came to immerse the broken idols of God fell into the river, died

Agra News: खंडित देव प्रतिमाएं विसर्जित करने आई युवती नदी में गिरी, मौत

Sun, 22 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
The girl who came to immerse the broken idols of God fell into the river, died
अंशिका का फाइल फोटो।
भोगांव। खंडित देव प्रतिमाओं को रविवार की दोपहर परिवार की अन्य महिलाओं के साथ नदी में विसर्जित करने आई युवती पैर फिसलने से नदी में गिर गई। साथ आई बहन व अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी अंशिका राजपूत (20) रविवार की दोपहर छोटी बहन, एक सहेली और गांव के चार पांच महिलाओं के साथ घर की खंडित देव प्रतिमाओं को विसर्जित करने ईशन नदी पर आई थी। नदी का तेज बहाव देख कर कुछ महिलाएं पुल पर ही रुक गईं।
विज्ञापन

अंशिका अपनी सहेली और छोटी बहन के साथ विसर्जन के लिए नदी के पास चली गई। जैसे ही वह खंडित प्रतिमाएं विसर्जन के लिए झुकी। तभी अंशिका का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। उसे डूबता देख सहेली और बहन घबरा गए और शोर मचाते हुए पुल पर खड़ी महिलाओं को जानकारी दी। जानकारी होने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से अंशिका को बाहर निकाला गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed