फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Forest Department conducted a cleanliness drive at Joneshwar Ghat in Fatehabad

Agra News: फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department conducted a cleanliness drive at Joneshwar Ghat in Fatehabad
फतेहाबाद। स्वच्छता सेवा पखवाड़े अभियान के तहत वन विभाग की ओर से शुक्रवार को यमुना नदी सहित पर्यावरण की स्वच्छता के लिए स्कूली छात्रों के साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र में जोनेश्वर घाट पर यमुना नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया कि हम अपनी नदियों को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं और आसपास के पर्यावरण को कैसे शुद्ध बना सकते हैं। लोगों से अपील की गई कि नदियों में ऐसी चीजें न फेंकें जिससे जल दूषित हो और उसमें रहने वाले जलीय जीवों को नुकसान पहुंचे। नदियां हमारी संपत्ति हैं, जिनकी रक्षा हमें स्वयं करनी है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को प्रेरित किया गया कि वे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकें और अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाएं। इस अवसर पर अनेक वनकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जोनेश्वर घाट पर छात्रों के सहयोग से यमुना किनारे सफाई की गई है। लोगों को प्रकृति और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके। - विशाल राठौर, रेंजर, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed