फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The FIR for the death of an innocent child in an accident was filed after a month. The police did not register an FIR and were also accused of releasing the auto from the police station. Action was taken only after court intervention.

Agra News: एक माह बाद दर्ज हो सकी हादसे में मासूम की मौत की प्राथमिकी, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी, थाने से ऑटो को भी छोड़ने का आरोप, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई कार्रवाई

Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The FIR for the death of an innocent child in an accident was filed after a month. The police did not register an FIR and were also accused of releasing the auto from the police station. Action was taken only after court intervention.
बाह। डेढ़ महीने पहले ठीक बाह थाने के सामने ऑटो की टक्कर से बाइक सवार 5 माह के मासूम नीरज की मौत हुई थी, उसकी मां मालती देवी घायल हुई थी। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ऑटो को कब्जे में लिया था। एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद को दिए प्रार्थना पत्र में घायल मालती देवी ने पुलिस पर थाने से ऑटो को छोड़ने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आखिरकार पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चित्राहाट के नगला ब्रज गांव की मालती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद के काेर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे अपने मायके पिनाहट अपने पति मनोज राजपूत के साथ बाइक से जा रही थी। बाह थाने के सामने पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे वह 5 माह के बेटे नीरज संग घायल हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ऑटो को चालक समेत कब्जे में लिया था। उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां से नीरज को जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में इलाज करा रही है। आरोप है कि पति मनोज राजपूत की तहरीर पर बाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाने से ऑटो और उसके चालक को भी छोड़ दिया। कई चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के हस्तक्षेप पर बाह पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मालती देवी के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed