फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The final wrestling match ended in a draw, and the wrestlers went to the police station after not receiving their prizes. The chairman gave both wrestlers Rs 2,100 each.

Agra News: आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी, इनाम नहीं मिलने पर पहलवान पहुंच गए थाने, चेयरमैन ने दोनों पहलवानों को दिए 2100- 2100 रुपये

Mon, 16 Mar 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The final wrestling match ended in a draw, and the wrestlers went to the police station after not receiving their prizes. The chairman gave both wrestlers Rs 2,100 each.
एत्मादपुर। कस्बा में नगर पालिका के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय कंस मेले के चौथे दिन मॉडल स्कूल के मैदान में आयोजित कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इनाम नहीं मिलने पर गुस्साए पहलवान थाने पहुंच गए। बाद में चेयरमैन ने 2100-2100 रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन


मॉडल स्कूल के मैदान में रविवार को दोपहर 2 बजे कुश्ती दंगल का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह ने नारियल फोड़कर कर किया। दंगल की फाइनल कुश्ती नगला देवीराम के करुआ पहलवान व टूंडला अनवारा के होशियार पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। आखिरी दूसरी कुश्ती रामगोपाल पहलवान बुर्ज मिश्री व वाराणसी के अरविंद पहलवान के बीच हुई, जिसमें रामगोपाल ने बाजी मारी। वहीं आखिरी तीसरी कुश्ती में फिरोजाबाद के लवकुश पहलवान ने मथुरा के भोजराज पहलवान को हराकर बाजी मारी। कुश्ती दंगल में कई जिलों से आये पहलवानों ने कुश्ती में अपने दावे पेच दिखाए।
विज्ञापन

फाइनल कुश्ती बराबरी पर रहने पर इनाम नहीं देने का निर्णय रहा, जिस पर दोनों पहलवान थाने पहुंच गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चेयरमैन ने करुआ और होशियार पहलवान को 2100- 2100 रुपये प्रदान किए। पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह और समाजसेवी ब्रजेश प्रधान ने अन्य विजेता पहलवानों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन मोहम्मद समीम व बनवारी लाल बघेल ने किया। रेफरी सतेंद्र यादव, सचिन बघेल एडबोकेट और श्याम सोलंकी रहे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, योगेश यादव, उदयवीर यादव, विशाल वर्मा, सुभाष बघेल और अमित राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed