{"_id":"69176dcd3d8f92fec10d9072","slug":"the-farmer-who-was-robbed-remained-admitted-on-the-second-day-as-well-kasganj-news-c-163-1-eta1001-141940-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूसरे दिन भी भर्ती रहा लूट का शिकार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूसरे दिन भी भर्ती रहा लूट का शिकार किसान
Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती किसान राहुल। संवाद
- फोटो : मृतक दिनेश के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
एटा। मंडी समिति में हरी मिर्च बेचने आए किसान को लौटते समय विषाक्त पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए किसान की सेहत में शुक्रवार तक पूरी तरह सुधार नहीं हो पाया।
गांव कुसाड़ी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मंडी में हरी मिर्च बेचने आया था। वापस लौटते समय किसी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसकी वजह से वह अचेत हो गया। अज्ञात लोग मंडी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने डालकर बाइक, मोबाइल और लगभग 5000 रुपये लूट ले गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
यहां पहुंचे किसान राहुल के साले पुष्पेंद्र ने बताया कि अभी सेहत में सुधार नहीं हुआ है। पुलिस घटना की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में राहुल को भर्ती कर लिया गया है और उपचार किया जा रहा है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।