{"_id":"678208b8f62a6daed30746b4","slug":"the-entire-household-along-with-the-hut-got-burnt-due-to-fire-kasganj-news-c-175-1-mt11003-126284-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आग लगने से झोपड़ी के साथ जल गईं पूरी गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आग लगने से झोपड़ी के साथ जल गईं पूरी गृहस्थी
Sat, 11 Jan 2025 03:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:14 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नरदौली में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखी नकदी सहित गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम पटियाली ने लेखपाल को भेजकर क्षति का आंकलन कराया है।
ग्राम नरदौली निवासी रसिका देवी पत्नी रामस्वरूप की झोपड़ी में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग की लपटें उठने लगीं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नलों व खेतों में लगे पंप सेटों से पानी भर कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
झोपड़ी की मालकिन रसिका देवी ने बताया कि आग लगने से उसकी झोपड़ी में रखा 13 हजार रुपये की नकदी, गेहूं, सरसों, कपड़े, चारपाई, बिस्तर, कृषि यंत्र सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभनीस गुप्ता ने अग्निकांड की सूचना एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल रूपकिशोर यादव को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती