{"_id":"6a8a11c10119bc42b603c7f4","slug":"the-dilapidated-road-of-thar-ramdas-will-be-measured-on-monday-and-soil-will-be-filled-agra-news-c-25-1-agr1008-1140666-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठार रामदास के बदहाल रास्ते की सोमवार को होगी पैमाइश, डाली जाएगी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठार रामदास के बदहाल रास्ते की सोमवार को होगी पैमाइश, डाली जाएगी मिट्टी
Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद की ग्राम पंचायत चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में रास्ते की जांच करने पहु
फतेहाबाद। ग्राम पंचायत चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में रास्ते की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद विकास विभाग हरकत में आ गया। शनिवार शाम एडीओ पंचायत महेंद्र पाल सिंह और पंचायत सचिव कमल सिंह मौके पर पहुंचकर रास्ते की बदहाली देखी। सोमवार को राजस्व टीम के साथ रास्ते की पैमाइश कराकर मिट्टी डालकर रास्ता दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया।
बताते चले कि शुक्रवार को ठार रामदास निवासी स्याहीराम की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गांव में करीब 700 मीटर कच्चे रास्ते पर गहरे गड्ढे और दलदल होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद परिजन शव को स्ट्रेचर पर कंधों के सहारे घर तक ले गए थे। रास्ते की बदहाली से बेहाल ग्रामीणों के दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से रास्ते की समस्या की जानकारी ली। एडीओ पंचायत ने बताया कि सोमवार को राजस्व टीम के साथ रास्ते की पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद पंचायत सचिव को रास्ते में मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।